फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आनंद ने काठमांडू में फहराया देश का परचम

विज्ञापन
नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ डा.आनंद श्र? - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नेपाल की राजधानी काठमांडू में साउथ एशिया फेडरेशन ऑफ ऑल स्पोर्टस की ओर से 28 से 30 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग चैपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें नगर के शूटर डा. आनंद श्रीवास्तव ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। प्रतियोगिता में उन्होंने 10 मीटर एअर पिस्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदकपर कब्जा किया। उनकी सफलता पर नगर के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा के 40 वर्ष के आयुवर्ग में डॉ आनंद ने 10 मीटर एअर पिस्टल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दक्षिण एशिया के भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका व नेपाल आदि देशों ने इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। इसमे डॉ. आनंद ने अपने वर्ग में स्वर्ण जबकि पाकिस्तान ने रजत व नेपाल ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। स्थानीय खेल प्रेमियों ने कहा कि डॉ. आनंद ने सफलता प्राप्त कर न केवल देश बल्कि जनपद का भी नाम रौशन किया है। वहीं डॉ. आनंद ने बताया कि अगला अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप दुबई में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें