फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के अरारी गांव के पास मंगलवार की रात बाइक चालक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे का पीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चकिया थाना क्षेत्र के पिडिया गांव निवासी प्यारेलाल (50) अपने साथी ओलीपुर गांव निवासी दिनेश मौर्य के साथ शहाबगंज से ओलीपुर जा रहे थे। अरारी गांव के पास पहुंचते ही बाइक चला रहे प्यारेलाल का नियंत्रण वाहन से हट गया। इससे बाइक असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में प्यारेलाल को गंभीर चोट आ गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे दिनेश भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से दोनो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्यारेलाल की गंभीर चोटें देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान प्यारेलाल की मौत.हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें