टांडाकला में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करते लोग। संवाद
- फोटो : 1
टांडाकला। सोनबरसा टांडाकला में क्षेत्रीय श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को बलुआ नहर में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। इस दौरान क्षेत्र में माता रानी के जयकारे गूंजते रहे।
नवरात्र में टांडाकला सोनबरसा में प्रतिमा स्थापित कर मां की आराधना की गई थी। विजय दशमी मेले के समापन के बाद गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए युवाओं और बच्चों ने जयकारे लगाए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां की आरती उतारी और पुष्प अर्पित किए। इसके बाद बलुआ नहर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बलुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह और मारूफपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह मुस्तैद रहे।
इस दौरान मैनेजर पांडेय, साजन साहू, राजेश जायसवाल, सीताराम निषाद, राजीव गुप्ता, रामू यादव, श्रवण प्रजापति, दीपक प्रजापति और इंद्रराज गुप्ता आदि मौजूद थे।