पीडीडीयू नगर। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए लोग ओआरएस और ग्लूकोज का इस्तेमाल कर रहे है। मांग बढ़ने के कारण जन औषधि केंद्र से ग्लूकोज गायब हो गये है। इसके चलते लोगों को बाजार से महंगे दामों पर ग्लूूकोज खरीदना पड़ रहा है।
चिलचिताली धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ खानपान की अनियमितता के चलते लोग डिइाईड्रेशन के शिकार हो जा रहे हैं। इसके चलते शरीर में पानी की कमी हो जा रही है। ऐसे में लोग शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए ओआरएस और ग्लूकोज का सहारा ले रहे है। इसके चलते ओआरएस और ग्लूकोज की मांग काफी बढ़ गई है। बाजार के सापेक्ष जन औषधि केंद्र पर ग्लूकोज सस्ता काफी सस्ता मिल रहा है। तीन सौ ग्राम का ग्लूकोज का पैक जो कि बाजार में 90 रुपये का बिक रहा है वहीं जन औषधि केंद्र पर 60 रुपये में ही मिल जा रहा है। बढ़ी हुई मांग के चलते जन औषधि केंद्र से ग्लूकोज गायब हो गया है। ऐसे में लोगों को बाजार में महंगे दाम पर ग्लूूूकोज खरीदना पड़ रहा है।