फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को खोजते मुंबई से सैयदराजा पहुंची प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली जिले के सैयदराजा थाना में आज एक साल से बिछड़े हुए प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से मिल गए। दोनों की रजामंदी पर परिजनों की मौजूदगी में दोनों को निकाह करने के लिए सहमति दी गयी।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना क्षेत्र के छतेम निवासी एक व्यक्ति द्वारा मुंबई में नौकरी करने जाने के दौरान मुंबई की एक लड़की से प्रेम करने लगा। इस दौरान दोनों एक साथ रहने भी लगे थे। कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान वह अपने गांव लौट आया। जिसके बाद दोनो में संपर्क नहीं हो पा रहा था। प्यार को पाने के लिए पहले तो मुंबई में उसकी गुमशुदगी की दर्ज कराई और उसके बाद प्रेमी की तलाश करते-करते उसके घर सैयदराजा थाना इलाके के छतेम आ गई।
प्रेमिका ने बताया कि वह दोनों लोग साथ साथ रहते थे तो प्रेमी अपने घर वालों को डाकखाने व बैंक से पैसा भेजने का काम करता था। इसके बाद बैंक के माध्यम से सहयोग मिलने पर उसे प्रेमी के घर का पता मिल गया। बैंक वालों के बताये पते पर खोजते खोजते वह प्रेमी के घर पहुंची तो वहां परिजनों द्वारा उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा था। इसके बाद वह अपना प्रेम पाने के लिए सैयदराजा थाने आ गयी और पुलिस को अपनी सारी दास्तान सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें