फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छात्रा की कुएं में गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया । भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर पंचायत के पद्माडिहरी गांव की एक छात्रा की बुधवार को कुएं में गिरकर मौत हो गई। उसकी पहचान गुड़िया कुमारी पुत्री मंगरु राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया गया कि गुड़िया कोचिंग से पढ़ कर लौट रही थी। रास्ते में पड़ने वाले कुएं के पास उसकी साइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और वह साइकिल सहित कुएं में गिर गई। छात्रा को कुएं में गिरते देख आसपास के लोग दौड़े पड़े और उसे कुंए से निकाल कर भगवानपुर सीएचसी ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें