फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गया की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के शिवसागर रोड कुम्हऊ स्टेशन के बीच पुल के पुनरनिर्माण के कारण मंगलवार को गया रूट पर तीन जोड़ी पैसेंजर को रद्द कर दिया गया। साथ ही डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और आनंद विहार रांची झारखंड एक्सप्रेस को चुनार, चोपन, गढ़वा,डेहरी ऑन सोन के रास्ते चलाया गया। ट्रेन निरस्त होने और रूट बदलने के कारण पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया जाने वालों को परेशानी हुई। मंगलवार को पहली ट्रेन दोपहर तीन बजे मुंबई मेल पहुंची। ऐसे में इस पर सवार होने वालों की भीड़ को संभालने में सुरक्षा बलों व वाणिज्य विभाग के कर्मियों को पसीने बहाने पड़े।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर बाद 2.44 बजे 12322 मुंबई हावड़ा मेल प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही यात्री सवार होने के लिए टूट पड़े। स्थिति यह हुई कि जनरल कोच ही नही स्लीपर कोच में भी इतने यात्री भर गए कि अंदर पैर रखने की भी जगह नहीं बची। भीड़ को देखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी कर्मियों के साथ आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म पर डट गए। वहीं सीएसजी एनके मिश्र के नेतृत्व में वाणिज्य कर्मी भी यात्रियों को सुरक्षित सवार कराने में जुट गए। ट्रेन प्लेटफार्म पर करीब सवा घंटे खड़ी रही। इस दौरान यात्री ट्रेन पर सवार होते रहे। यहां तक कि स्लीपर कोच में भी यात्री खिड़की के सहारे अंदर घुसते रहे। वहीं ट्रेन सुरक्षित खुलने तक आरपीएफ और जीआरपी के साथ वाणिज्य कर्मी हांफते रहे। ट्रेन खुलकर आगे बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद दून एक्सप्रेस, मुंबई मेल सहित अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें