फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना के कुछमन गेट के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाली के सरेहुआ गांव निवासी विजय यादव की पुत्री सरोज (25) की शादी बिलारीडीह निवासी पवन यादव से हुई थी। इससे दो वर्ष की पुत्री भी है। शनिवार को सरोज अपने भाई परमहंस, संजय व राम विलास को गोवर्धन पूजा का दाना खिलाने के लिए देर शाम अपने मायके पति व मवई में ब्याही बहन संगीता के साथ जा रही थी ।कुछमन रेलवे फाटक के पास पति व बहन बच्चे संग रेलवे लाइन पार कर गए थे। सरोज लाइन पार करने लगी तभी ट्रेन आ गई और ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे सरोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें