फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब गेहूं के बीज मिलने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। स्थानीय राजकीय बीज केंद्र से किसानों को घुन लगा गेहूं का बीज मिलने से क्षेत्रीय किसान शनिवार को आक्रोशित हो गए। किसानों की शिकायत के बाद जिला कृषि अधिकारी के निर्देश पर केंद्र प्रभारी ने किसानों से गेहूं वापस ले लिया।
विज्ञापन

घुन लगा गेहूं मिलने से नाराज किसान शनिवार को नियामताबाद स्थित राजकीय बीज केंद्र पहुंचे। जहां किसानों ने बुवाई के लिए गेहूं के बीज लिया । जब किसान कमला सिंह व प्रमोद सिंह ने गेहूं की बोरी खोली तो उसमें भरा हुआ गेहू का बीज घटिया किस्म का घुन लगा हुआ था। किसानों ने कहा कि किसानों की समस्याएं कम होने के नाम नहीं ले रही है। कभी किसान खाद तो कभी बीज के लिए परेशान हो रहे हैं।कहा कि गेहूं की बुवाई का समय चल रहा है लेकिन उन्हें गेहूं का घटिया बीज दिया जा रहा है। किसानों ने इसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार से की। जिनके निर्देश पर केंद्र प्रभारी ने सभी किसानों से खराब गेहूं वापस लिया। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि किसानों को दिया गया खराब गेहूं वापस ले लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस कमला सिंह, प्रमोद सिंह, महेंद्र, रामजी बिंद, तेजू यादव, बृजेश बिंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें