Chandauli News: छात्रा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रविवाद की सुबह इस मामले की जानकारी मिलते ही अलीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा की शव को कुंडी से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंदौली के अलीनगर थाना के मोहम्मदपुर (पचफेड़वा) गांव में पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा तो नौवीं की छात्रा ने फंदे पर झूल कर जान दे दी। रविवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मोहम्मदपुर (पचफेड़वा) निवासी पंचम बिंद की पुत्री सोनी एक निजी विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। बीती शाम को परीक्षा का हवाला देते हुए पिता ने उसे डांटा। इससे वह क्षुब्ध हो गई। देर रात उसने अपने कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों ने अंदर झांक कर देखा तो किशोरी फंदे से लटक रही थी।
परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर अलीनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से तहरीर मिली है। जिसमें उन्होंने पढ़ाई के लिए अपनी बेटी को डांटने की बात कही है।