इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच रात में एक बजे घर से 50 मीटर दूर भूसा रखने के लिए बने छावनी के पास गए तो मासूम का कपड़ा व अंदर बिस्कुट, कुरकुरे के पैकेट और गुटका का पाउच मिला।
शक होने पर भूसे को हटाया तो उसमें बालिका का बिना कपड़े का शव मिला। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आई और उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
बालिका की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने मंगलवार को ही तीन संदिग्धों को पकड़ा था। उनसे बुधवार को भी पूछताछ होती रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन संदिग्धों में से ही घटना का मुख्य आरोपी है, जो जल्द ही बेनकाब हो जाएगा। तीनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
- 13 जुलाई 2025--मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ डराकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। खुलासा पांच महीने की गर्भवती होने के बाद हुआ।
- 6 जुलाई 2025 को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग संग पड़ोस के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
- 16 जून 2025 को शहाबगंज थाना क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक ने 10 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग छात्रा कोचिंग सेंटर पढ़ने गई थी, तब उसके संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
- 15 मार्च 2025 को चंदौली जिले के एक गांव में होली की रात एक व्यक्ति नाबालिग को घसीटकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया।
- 13 मार्च 2025 को सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुठभेड़ में उसको गिरफ्तार किया।
- 4 जनवरी 2023 को मुगलसराय कोतवाली के चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में कक्षा नौवीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना हुई। साथ ही डराने के लिए ब्लेड से उसके शरीर पर जगह-जगह काटा भी गया।
अश्लील साइटों पर लगे रोक
सेाशल मीडिया या गंदी साइटों की वजह से एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरा समाज गंदे विचारों से भर गया है। इन साइटों पर नार्मल नहीं बल्कि अबनार्मल संबंध दिखाए जा रहे हैं जिससे देखने वाला सोचता है कि हम भी ऐसा कर सकते हैं। स्थिति यह हो गई है कि आज कोई महिला सुरक्षित नहीं है चाहे छह साल की बच्ची है या फिर 60 साल की बुजुर्ग महिला। सरकार को ऐसी साइटों पर पूरी तरह से प्रतिबंधित करना चाहिए या फिर सेंसरशिप करनी होगी, तभी समाज बच पाएगा।
-प्रो.संजय गुप्ता, वरिष्ठ मनोचिकित्सक, सर सुंदरलाल चिकित्सालय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय