फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर के पास भूसे के ढेर में मिली बालिका की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े; पास में मिले बिस्कुट-गुटखा के पैकेट

Tue, 28 Oct 2025 11:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: यूपी के चंदाैली जिले में अर्धनग्न अवस्था में बालिका की लाश मिलने की सूचना पाकर अलीनगर थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीया बालिका का शव मंगलवार की भोर में घर से कुछ दूरी पर भूसे के ढेर में मिला। पास में ही लड़की के कपड़े, बिस्कुट और गुटका के पाउच पड़े थे। इससे बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले मजदूर की सबसे छोटी बेटी सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। देर रात तक वह वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों को चिंता हुई। रात नौ बजे से बालिका की तलाश शुरू की। पूरे गांव में ढूंढने पर भी वह नहीं मिली। परिजन पुलिस के पास जाने की तैयारी करने लगे। 

इसी बीच, भोर में घर से पचास मीटर दूर भूसा रखने के लिए बने छावनी के पास गए तो मासूम के कपड़े दरवाजा पर देख कर शक हुआ। जब वे अंदर गए तो बिस्कुट के पैकेट और गुटका का पाउच मिला। शक होने पर भूसे को हटाया तो उसमें बालिका नग्न अवस्था में मृत पड़ी मिली। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बालिका की हत्या की सूचना पर अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय और पीडीडीयू नगर के सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा आदि पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी रही। 

इस संबंध में सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि बालिका का शव मिला है। उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पटा चलेगा कि बालिका से दुष्कर्म भी हुआ है या नहीं। वहीं, बालिका की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें