फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पहले कराएं गड़ई नदी की सफाई : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने रविवार को गड़ई नदी में चल रहे सफाई कार्य का संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में विधायक सबसे पहले पांडेपुर पहुंचे, जहां गड़ई नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद अधिकारियों के साथ ग्राम सभा महदेउर पहुंचकर गड़ई नदी की खोदाई और सफाई कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नदी की चौड़ाई और गहराई की भी माप कराई गई।
इस मौके पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में गड़ई नदी की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नदी की सफाई होने से क्षेत्र में लंबे समय से बनी बाढ़ की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में किसानों को खेती करने में सहूलियत होगी और खेतों में जलभराव जैसी समस्याएं कम होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के पूर्व नदी की सफाई का कार्य हर हाल में पूरा किया जाएगा।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार की जमानत राशि जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सुरमनी तिवारी, डॉ. के.एन. पांडेय, सोनू पांडे, गोविंद केसरी, महेंद्र माही, मंडल अध्यक्ष गंगाराम साहनी, मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, धीरज, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें