फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बुकिंग के 15 दिन बाद भी नहीं मिल रहे गैस सिलिंडर

विज्ञापन
पड़ाव पर गैस सिलिंडर के लिए कतार में खड़े उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
जिले के पड़ाव और इलिया क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान है। गैस बुकिंग के 15 से 20 दिन बाद भी सिलिंडर न मिल रहे हैं। उपभोक्ता रोजाना गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

पड़ाव क्षेत्र के हरगांव, सुजाबाद, बहादुरपुर, मड़िया, चौरहट, रतनपुर, भोजपुर, सेमरा, कटेसर, साहूपुरी, बखरा, चांदी, तारा, नींबूपुर, दांडी के लाखों लोग गैस संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में गैस सिलिंडर की आपूर्ति के लिए दो एचपी और दो इंडियन ऑयल की गैस एजेंसियां हैं, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति न होने से हालात बिगड़ गए हैं। सुबह होते ही एजेंसियों पर लंबी कतारें लग जा रही हैं।
रतनपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने 12 मार्च को गैस सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन अब तक आपूर्ति नहीं हुई। एजेंसी पर पूछने पर सिर्फ यही जवाब मिलता है कि सिलिंडर अभी नहीं आया है। सूजाबाद के राजा माली ने बताया कि 15 मार्च को बुकिंग कराई थी। अभी तक गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई। रोज सुबह एजेंसी पर जाकर 3-4 घंटे लाइन में खड़े रहते हैं, फिर भी खाली हाथ लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं जलीलपुर की सुमन ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च को सिलिंडर बुक कराया था और ओटीपी भी प्राप्त हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
रोज एजेंसी जाने पर भी यही जवाब मिलता है कि गैस सिलिंडर आने पर ही वितरण होगा। इलिया कस्बा स्थित भारत गैस एजेंसी पर भी गैस सिलिंडर की कमी है। बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में लोग गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पर पहुंचे थे। सप्लाई न होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा।
इस संबंध में एजेंसी संचालक हरिशंकर सिंह ने बताया कि ऊपर से गैस सिलिंडर की सप्लाई बाधित होने के कारण दिक्कत हुई है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में गाड़ी आने की संभावना है, जिसके बाद सिलिंडर का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलिंडर की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें