फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भुपौली-सैदपुरा मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू

विज्ञापन
मुगलसराय के भूपौली से सैदपुरा मार्ग पर बिछाई गई गिट्टी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
करीब पांच वर्ष से क्षतिग्रस्त मुगलसराय-भुपौली से सैदपुरा तक करीब तीन किलोमीटर मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू हो गया है।मार्ग के नवीनीकरण पर 12.33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्ग बन जाने से तीन गांवों के 15 सौ लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

वहीं रिंग रोड तक जाने वाले कई गांव के ग्रामीण भी सड़क का लाभ उठा सकेंगे। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है।
विभाग का दावा है कि आगामी अप्रैल माह तक सड़क पर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। रखरखाव के अभाव में सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे इसपर आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

करीब पांच वर्षों से सड़क खस्ताहाल थी। इस सड़क से होकर कैली टड़िया और सैदपुरा गांव के करीब 15 सौ लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है।
एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि शासन से धन मिलने के बाद सड़क पर मरम्मत कार्य आरंभ करा दिया गया है। कार्यदायी संस्था को बारिश से पहले काम पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें