फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गरीब रथ और बंगलूरू-दानापुर एक्सप्रेस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोहरे और ठंड से ट्रेनों की चाल सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ और बंगलूरू-दानापुर एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं, कई ट्रेनें 10 घंटे तक देरी से आईं, जिसके कारण स्टेशन पर ठिठुरते हुए यात्री इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

एक तरफ रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। दूसरी तरफ ट्रेनें की चार लड़खड़ाती जा रही है, जिसके कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को डाउन की ओर जाने वाली एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल 10 घंटे, नई दिल्ली-भुवनेश्वर दूरंतो एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे और गंगा-सतलुज एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। वहीं, भिंड-हावड़ा महाकुंभ स्पेशल सवा 7 घंटे, आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस एक घंटे, मुंबई-पटना जनता एक्सप्रेस सवा घंटे, दून एक्सप्रेस एक घंटे जबकि भेस्तान-दानापुर स्पेशल साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची।
वहीं, अप की ओर जाने वाली पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल छह घंटे, अहमदाबाद-पटना वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे और सिकंदराबाद-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें