फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर का वांछित आरोपी अंजनी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की दोपहर गस्त के दौरान कोतवाल अशोक मिश्रा ने गैंगेस्टर के वांछित आरोपी अंजनी गुप्ता को नगर के इलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह शराब तस्करी गिरोह का सरगना है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार में शराब की तस्करी करने के लिए बड़े पैमाने पर तस्कर सक्रिय हैं। तस्करों के खिलाफ पुलिस भी अभियान चला रही है। पिछले दिनों शराब तस्करी का गिरोह संचालित करने वाले वाराणसी के पांडेयपुर के छोटा लालपुर निवासी अंजनी कुमार गुप्ता को पुलिस ने सरगना के रुप में चिह्नित किया था। इसी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई बार विभिन्न स्थानों पर छापा मार चुकी है। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि बुधवार को हमराहियों के साथ नगर में गस्त कर रहे थे। इसी बीच इलिया मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति रोककर पूछाताछ की गई। जिसकी शिनाख्त अंजनी कुमार गुप्ता के रुप में हुई। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने कोतवाली ले आई। जहां उसने शराब तस्करी के कारोबार से जुड़े रहने की बात को स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें