चंदौली के मनराजपुर गांव की घटना
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, सर्विलांस अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच में अन्य पुलिसकर्मी अगर पाए जाएंगे दोषी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। बता दें कि इस प्रकरण में एसपी ने रविवार रात ही सैयदराजा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर को निलंबित कर जांच के निर्देश दिए थे।
रात में तहरीर के आधार पर सैयदराजा थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। कन्हैया यादव ने सैयदराजा थाना के इंस्पेक्टर पर अपनी बेटी निशा की हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि घर में किसी पुरुष सदस्य के न रहने पर घुसे इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों ने मेरी दो बेटियों को इतना पीटा कि एक की मौत हो गई।
सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर निवासी कन्हैया यादव गैंगेस्टर और जिला बदर है। रविवार शाम कन्हैया की तलाश में पुलिस उसके घर गई थी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी बेटियों निशा यादव उर्फ गुड़िया (22) और गुंजा (18) को इतना पीटा कि गुड़िया की मौत हो गई। घटना के बाद जिले में हड़कंप की स्थिति बन गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद पुलिस पैंथर टीम के दो सिपाहियों को दौड़ा लिया। एक पुलिसकर्मी दौड़कर भाग गया वहीं दूसरे पुलिसकर्मी हवलदार छविनाथ गौतम को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान एक ट्रक और प्राइवेट एंबुलेंस के शीशे तोड़ डाले। एसपी ने कहा कि घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उनसे भी बात की जाएगी। उनकी ओर से मिली तहरीर पर मारपीट करने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
चंदौली के मनराजपुर गांव की घटना
- फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर कन्हैया यादव की मृत पुत्री निशा यादव उर्फ गुड़िया का देर रात पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने शव को परिजनों को सौंप दिया। सोमवार सुबह मणिकर्णिका घाट पर पुलिस की सुरक्षा के बीच उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कन्हैया यादव ने अपनी पुत्री को मुखाग्नि दी। इधर उसके घर मनराजपुर में रात से ही भारी फोर्स तैनात है। घर के आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में तनावपूर्ण शांति है। गांव के एक हिस्से में कर्फ्यू जैसा माहौल लग रहा है। भारी पुलिस-बल को देखते हुए लोग अपने घरों में ही कैद हैं।