चंदौली। मादक पदार्थ और पशु तस्करी गैंग के चार लीडरों सहित 16 आरोपियों के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई की गई।
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि नौगढ़ थाने की पुलिस टीम ने गांजा की तस्करी के आरोपी बलुआ थाने के मजिदहा का रहने वाला गैंग लीडर विशाल सैनी उर्फ विशाल माली, अरुण सैनी उर्फ अरुण माली और बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर के नुरुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई की है। शहाबगंज थाने की टीम ने पशु तस्करी के आरोपी गैंग लीडर रिजवान के साथ टिर्रो गांव के मुन्ना, रामा पासवान, सवैय्या महलवार गांव के राजू राम, बबुरी थाने के खुरुहुजा गांव के राजकुमार गोड़, गोरारी गांव के शर्मा, सैय्यदराजा के कांटा गांव के संतोष कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में मुगलसराय थाने के मोहम्मदपुर के शहनावाज, शहाबुद्दीन के साथ सुपारी लेकर हत्या को अंजाम के आरोपी गैंग के लीडर अलीनगर के गौरैया गांव के नंदलाल पटेल के साथ उसके साथी मोहम्मद इरफान उर्फ मोनू, दुल्हीपुर के भगेलू प्रसाद पटेल, वाराणसी के कुतलूपुर भीटी के राहुल यादव, रामनगर के मोहम्मद साहिल के खिलाफ कार्रवाई की गई।