फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किसानों के खेतों का गाटा होगा ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। शासन की ओर से एग्री स्टैक ई पड़ताल एप से किसानों के खेतों के गाटा की मोबाइल से अपलोडिंग शुरू हो गई है। अपलोडिंग पूरा होने पर किसानों को घर बैठे कृषि सहित विभिन्न विभाग के योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। किसानों को इस योजना से काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन


वर्तमान में किसानों को कृषि विभाग द्वारा खाद, बीज लेने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है। इसके अलावा प्रधान मंत्री सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को विभिन्न प्रकार के अभिलेख भी जुटाने पड़ते हैं। वहीं बैंकों से लोन लेने के लिए किसानों को खसरा आदि देना पड़ता है। इसके अलावा आपदा के दौरान फसल का नुकसान होने पर उचित मुआवजा भी नहीं मिल पाता है। शासन की ओर से किसानों को घर बैठ सुविधा दिलाने के लिए एग्री स्टैक ई पड़ताल एप जारी किया गया है। इसके माध्यम से किसानों के खेत की फसलों का आकलन और क्षेत्रफल अपलोड किया रहा है।

कोट.......

सकलडीहा, चहनिया और धानापुर विकासखंड के कुल एक लाख 40 हजार किसानों के खेत का गाटा मोबाइल के माध्यम से अपलोड किया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद किसानों को सरकार की विभिन्न योजना का लाभ लेने के लिए तहसील और अन्य कार्यालयों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।-मनोज पाठक, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें