फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड और कोहरे से आलू की फसल में पाले का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी माह में कड़ाके की ठंड तथा कोहरे से आलू की फसल में पाले का प्रकोप हो गया है। इसके कारण आलू झुलसा रोग से ग्रसित हो रहा है। किसान फसल को नुकसान बचाने के लिए कीटनाशकों एवं रोगनाशकों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

चकिया विकास खंड में पहले की तरह अब आलू की खेती व्यवसायिक रूप से नहीं की जाती। अब किसान थोड़ा बहुत सब्जी मंडी में बेचने तथा खाने के लिए ही आलू की खेती कर रहे हैं। चकिया विकास खंड कार्यालय में एडीओ एजी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास खंड में आलू का रकबा 25 हेक्टेयर के आस-पास ही रह गया है। ठंड एवं कोहरे के प्रकोप से आलू में झूलसा रोग का प्रकोप देखा जा रहा है। इसके लिए कृषि विशेषज्ञ पहले से ही झुलसा रोग से बचने के लिए दवा का छिड़काव करने की सलाह देते हैं, लेकिन झुलसा रोग लगने के बाद दूसरे तरह की दवा का छिड़काव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें