नव वर्ष पर चकिया के लतीफशाह बीयर पर पिकनिक मनाते युवा।
- फोटो : chandauli
नये वर्ष का पहला दिन जनपदवासियों ने धूमधाम से मनाया। रविवार को लोगों ने धार्मिक स्थलों पर जाकर ईश्वर से परिवार के लिए प्रार्थना की तो युवाओं ने जगह-जगह पार्टिंयों का आयोजन किया। वहीं शहर के होटल और रेस्तरां भी लोगों से पटे रहे। रविवार शाम को जगह-जगह डीजे पर बज रहे संगीत पर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया।
वर्ष 2016 को गुडबाय कहने और 2017 को वेलकम करने के लिए तैयारियां 31 दिसंबर की रात दस बजे से शुरू हो गयी थी। जनपद के मिनी महानगर मुगलसराय, अलीनगर्र, चंदौली और चकिया एवं पड़ाव समेत विभिन्न स्थानों पर डीजे लगाकर लोगों ने थिरकना शुरू कर दिया था।
जैसे ही घड़ी की दोनों सुईयां बारह पर पहुंची तो पूरा जिला हैप्पी न्यू ईयर के शोर से गूंज उठा। जगह-जगह आतिशबाजी भी की गयी। वर्ष 2017 की पहली सुबह होते ही रविवार को लोग जल्दी उठ गये और स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहन चर्च, मंदिर और गुरुद्वारों में पहुंच मत्था टेका और ईश्वर से परिवार की खुशहाली मांगी। दिन चढ़ने के साथ लोगों का जोश भी बढ़ने लगा।
जनपद के विभिन्न स्थानों पर पार्टी करने के लिए अपनी-अपनी गाड़ियों को गुब्बारों से सजाकर रवाना हुये। नये वर्ष के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए हर कोई अपने तरीके से जशभन मनाने में लगा रहा।दिन के एक बजते बजते पार्कों से लेकर रेस्तरां में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई मस्ती के मूड में रहा।