Chandauli News : चंदाैली के शिकारगंज चौकी क्षेत्र के लगभग दो किलोमीटर दूर पंडी गांव निवासी राजेश खरवार (45) की बीते शनिवार को सुबह गुलाल बंधी के जंगल में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। दोनों आरोपियों ने बताया था कि बकरी चोरों ने इस हत्या को अंजाम दिया है, जबकि सच्चाई कुछ और ही थी।
विगत दिनों पूर्व चकिया के लम्ठा पहाड़ी पर बकरी चरवाहे का गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस व स्वाट टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बहेलिया मोड़वा पहाड़ी के पास दो आरोपियों को धर दबोचा। उनके पास से एक कुल्हाड़ी भी बरामद किया गया। घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन सभागार में किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लम्ठा पहाड़ी में दोनों आरोपी व गांव का राजेश खरवार बकरी चरा रहे थे। गांव का ही बोधन राम अपनी लड़की की शादी के लिए राजेश खरवार से पैसे की मांग कर रहा था। राजेश हीला हवाली कर रहा था। बोधन ने एक साल पहले भी राजेश से रुपये की डिमांड की थी, तब भी उसने नहीं दिया था।
विज्ञापन
उसी रंजिश को लेकर बोधनराम आक्रोशित हो गया था। अपने साथी कपिल बहेलिया से कहा कि राजेश हम लोगों का साथी है, लेकिन मुसीबत में साथ नही देता। पहले भी पैसे मांगे थे, लेकिन राजेश ने नहीं दिया। जनवरी में बेटी की शादी के लिए पैसा मांग रहा हूं, लेकिन वह नहीं दे रहा है। झिड़कते हुए भिखारी बोलकर अपमानित कर रहा है।
इसके बाद कपिल बहेलिया ने बताया कि राजेश खरवार ने मेरे हितैशी पंचम के साथ मेरी पत्नी से अवैध रिश्ता बताकर गांव में शोर कर दिया है। मुझे देखकर बोली भी बोलता है। राजेश गांव घर में मेरी बदनामी कर दिया है। मैं भी उसे रास्ते से हटाने की सोच रहा था।
दोनों ने मिलकर राजेश को हटाने की योजना बनाई। प्रतिदिन की भांति बकरिया चराते जंगल पहाड़ की ओर गए। तय योजना के मुताबिक, बकरियो को ऊंची पहाड़ी पर ले जाकर बोधन राम और कपिल बहेलिया ने मिलकर राजेश खरवार की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी।
इसके बाद बोधन और कपिल बकरियों को लेकर चोर-चोर चिल्लाते हुए भाग गए। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, iउपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, अनिल कुमार पाण्डेय अभिनव कुमार गुप्ता, मौजूद रहे।