फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दोस्त ने पत्नी को अपशब्द कहा नाराज पति ने गड़ासे से की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के गजधरा गांव निवासी कोमल तिवारी हत्याकांड का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए आरोपी अमरनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल गड़ासा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके दोस्त कोमल तिवारी ने उसकी पत्नी के बारे में अपशब्द कहा था जिससे वह नाराज हो गया था। इसी के चलते उसने गड़ासा से कोमल पर हमला कर दिया। बाद में इलाज के दौरान कोमल तिवारी की मौत हो गई थी।
ग्राम फत्तेपुर खुर्द के सामने चकिया-चंदौली मार्ग पर 30 अप्रैल की शाम कोमल तिवारी ने अमरनाथ की पत्ति को अपशब्द कह दिया। जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट में गजधरा निवासी 52 वर्षीय कोमल तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले जिला चिकित्सालय चंदौली और बाद में बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया था, जहां दो मई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले के खुलासे के लिए एसपी आकाश पटेल ने तीन टीमों का गठन किया था। बुधवार को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी अमरनाथ यादव निवासी फत्तेपुर खुर्द, थाना शहाबगंज को तियरा मार्केट के पास गिरफ्तार कर लिया। शहाबगंज थाना प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें