फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रक की टक्कर से महिला की माैत, दो घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर बृहस्पतिवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार विवाहिता की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। प्रशासन के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

तेंदुईपुर गांव निवासी धर्मराज चौहान की बेटी रवि कुमारी (35) की शादी बर्थरा गांव निवासी विकास चौहान से हुई थी। दोनों के दो पुत्र सात वर्षीय कार्तिकेय और चार वर्षीय विनायक हैं। वह अपने मायके आई हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर वह अपने भाई साजन चौहान के साथ बाइक से सकलडीहा बाजार कपड़ा खरीदने गई थी।
वापसी के दौरान अलीनगर की ओर से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने बाइक के हैंडिल में टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी रवि कुमारी संतुलन खोकर सड़क पर गिर गई और ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भाई बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से नाराज लोगों और महिलाओं ने सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर एक बजे से तीन बजे तक चक्का जाम कर दिया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने तथा बच्चों की पढ़ाई में समाज कल्याण विभाग से सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
इस दौरान नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, लेखपाल राजेश पासवान, थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद, धीना एसओ दिलीप श्रीवास्तव, बलुआ एसओ अरुण सिंह, धानापुर एसओ सहित अन्य थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
तिराहे पर नहीं है सुरक्षा के इंतजाम
ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था ने सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर चौड़ीकरण कार्य अधूरा छोड़ दिया है। इससे यहां आए दिन जाम और दुर्घटना की स्थिति बनती रहती है। तिराहे पर पुलिस बूथ और स्पीड ब्रेकर नहीं होने से लोगों को खतरे के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।
बहन की मौत से बदहवास हुआ भाई : रवि कुमारी के भाई साजन चौहान अपनी बहन को कपड़ा दिलाने बाजार ले गए थे। हादसे के बाद वह बदहवास होकर रोते रहे। ग्रामीणों के अनुसार रवि कुमारी मृदुभाषी और सरल स्वभाव की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें