फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ट्रेनें निरस्त, 48 विलंबित

Thu, 17 Dec 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत में कोहरा बढ़ने से बुधवार को आरंभिक स्टेशन से नहीं चलने के कारण चार ट्रेनें गुरुवार को मुगलसराय नहीं आएंगी।
विज्ञापन


बुधवार को चार दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से बाइस घंटे तक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं। रीशेड्यूलिंग के चलते कई ट्रेनों के गुरुवार को डेढ़ से 10 घंटे तक विलंब से चल रही हैं।। ट्रेनों के पांच दिनों से लगातार देर से चलने और रद्द होने के कारण  11 से 15 दिसंबर पांच दिनों में 800 से अधिक यात्रियों ने अपना टिकट निरस्त कराया। इससे रेलवे को छह लाख की राजस्व हानि हुई।

कोहरे से ट्रेनों का विलंबित होना बदस्तूर बढ़ता जा रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली 12304 डाउन पूर्वा एक्सप्रेस और आनंद विहार कोलकाता से चलने वाली 13131 अप आनंद विहार टर्मिनल कोलकाता एक्सप्रेस, जोगबनी से चलने वाली 12487 अप सीमांचल एक्सप्रेस तथा राधिकापुर से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली 22487 अप लिंक एक्सप्रेस रेलवे बोर्ड द्वारा रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


इसकी वजह से उक्त चारों ट्रेनें गुरुवार को मुगलसराय पहुंचेंगी और गंतव्य को नहीं जाएंगी।

कोहरे के कारण बुधवार को जहां अप की ओर जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस छह घंटे, मगध एक्सप्रेस चार घंटे, मुंबई मेल आधा घंटा, सीमांचल एक्सप्रेस छह घंटे समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से आठ घंटे तथा डाउन की ओर जाने   वाली ट्रेनों में कालका मेल एक घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस आठ घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे  समेत दो दर्जन ट्रेनें एक से 20 घंटे तक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं।
विज्ञापन



इसी क्रम में बुधवार को आरंभिक स्टेशनों से विलंब से चलने के कारण अप की ओर जाने वाली कालका मेल डेढ़ घंटे, मुंबई मेल साढ़े आठ घंटे, पटना कोटा एक्सप्रेस दो घंटे, गुवाहाटी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, मालदा टाउन दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस दस घंटे तथा डाउन की ओर जाने वाली ट्रेनों में पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, पंजाब मेल सवा पांच घंटे, अमृतसर हावड़ा सवा पांच घंटे, जनसाधारण एक्सप्रेस के साढ़े पांच घंटे देर से चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें