चंदौली में हादसे के बाद मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
एक- एक करके तीनों मजदूर टैंक में गिर गए। सफाईकर्मियों को टैंक में गिरता देख भवन स्वामी का पुत्र अंकुर जायसवाल (23) उन्हें बचाने में जुट गया। इस दौरान अंकुर भी टैंक में गिर गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह चारों को टैंक से बाहर निकाला।
इसके बाद एक को ट्रामा सेंटर और तीन लोगों को जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना को लेकर कालीमहाल सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता ने सफाईकर्मियों को मुआवजा दिए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
सीएम योगी ने जताया शोक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों को जल्द से जल्द मौके पर पहुंचने और राहत उपायों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।