हृदयपुर रेलवे क्रासिंग को बंद करने का विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के क्रासिंग बंद किए जाने से आवागमन में परेशानी होगी। गांव के लोग यहां अंडर पास बनाने की मांग बहुत पहले से कर रहे हैं।
अब रेलवे के अधिकारी अंडर पास बनाने की बात कह रहे हैं लेकिन अंडर पास बनने तक आवागमन कैसे होगा। विरोध करने वालों में ग्राम प्रधान मनोज यादव, सपा नेता चंद्रशेखर यादव, जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव बब्बू, अशोक पाल, भोनू यादव, सुशीला, झंझारी, गीता, उर्मिला, रिंकी आदि रहे।
बोले अधिकारी
हृदयपुर के समीप अंडर पास का निर्माण किया जाना है। वर्षों पहले ही यहां इस रास्ते को बंद करने का बोर्ड लगाया जा चुका है। मानव रहित क्रासिंग के कारण दुर्घटना की आशंका है। इसी वजह से इसे बंद किया जा रहा है। हालांकि अंडर पास बनने तक बाइक और तीन पहिया वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। - प्रवीण सिंह, एडीईएन, उत्तर रेलवे