फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होली पर ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 19 मार्च से नई दिल्ली-बरौनी, आनंद विहार टर्मिनल-गया, आनंद विहार टर्मिनल-पटना और आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी के बीच चार जोड़ी सुपर फास्ट होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। ये सभी ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 04040 नई दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल ट्रेन 19, 23, 26 और 30 मार्च को नई दिल्ली से शाम 19.25 खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 15.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 20, 24, 27 एवं 31 मार्च को बरौनी से शाम 19.30 बजे खुलकर अगले दिन शाम 16.15 बजे नई दिल्ली पहुॅचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के सात, एसी थर्ड श्रेणी के छह, एसी सेकेंड के 02 कोच लगाये जाएंगे।
इसी तरह आनंदविहार टर्मिनल-गया होली स्पेशल ट्रेन 19, 22, 26 व 29 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से रात 23.10 बजे खुलकर अगले दिन शाम 15.30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 20, 23, 27 एवं 30 मार्च को गया से रात 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में चार सेकेंड सिटिंग, सात शयनयान, छह थर्ड एसी, दो सेंकेंड एसी कोच होंगे। आनंद विहार से पटना के लिए पटना होली स्पेशल ट्रेन 21, 23, 26 व 28 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से शाम 14.55 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 09.00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 22, 24, 27 और 29 मार्च को पटना से दोपहर 12 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी के 15 और सेकेंड एसी के तीन कोच लगाये जायेंगे। वहीं आनंद विहार से जोगबनी के लिए होली स्पेशल 19 व 30 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 08.10 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 07.50 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 20 व 31 मार्च को जोगबनी से रात 20.30 बजे खुलकर अगले दिन रात 20.45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकुलित तृतीय श्रेणी के 02 व वातानुकुलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें