फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चार और ट्रेनें चलाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे रिक्रुमेंट बोर्ड (आरआरबी) परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चार और परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। पटना - मेरठ सिटी, बरौनी लखनऊ के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने से परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पटना मेरठ परीक्षा स्पेशल दस जून की शाम 16.55 बजे पटना से खुलकर अगले दिन 11:20 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन 16 को मेरठ से रात नौ बजे खुलकर अगले दिन शाम पांच बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., वाराणसी, प्रतापगढ़, लखनऊ, मुरादाबाद, हापुर स्टेशनों पर रूकेगी। इस ट्रेन में 14 स्लीपर और दो जनरल कोच होंगे। इसी तरह बरौनी लखनऊ परीक्षा स्पेशल 11, 14 और 15 जून की सुबह 08.20 बजे बरौनी से खुलकर रात 21.00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 12, 15 एवं 16 जून की रात 20.00 बजे लखनऊ से खुलकर कर अगले दिन सुबह 09.00 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर स्टेशनों पर रूकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर के 14 और जनरल के दो कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें