संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। सिकंदराबाद रेल मंडल के काजीपेट बल्हारशाह रेलखंड पर तीसरी लाइन का काम चल रहा है। इसके चलते दक्षिण भारत की चार जोड़ी ट्रेनों को रद्द और दो ट्रेनों को मार्ग बदला गया है। शुक्रवार को आठ जोड़ी ट्रेनों को रद्द और पांच के मार्ग बदले गए थे।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि 22 सितंबर को अप और 25 को डाउन एसएमभीबी बंगलुरू-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस नहीं चलेगी। इसी तरह 20 को अप और 22 को डाउन दानापुर-एसएमभीबी बंगलुरू स्पेशल नहीं चलेगी। 20 सितंबर को अप और 22 सितंबर को डाउन पटना सिकंदाबाद स्पेशल, 22 को अप और 25 को डाउन वास्को डी गामा जसीडीह एक्सप्रेस नहीं चलेगी। इसी तरह 22 सितंबर को मैसूर से खुलने वाली मैसूर दरभंगा बागमति एक्सप्रेस बदले मार्ग पेद्दपल्ली, मुदखेड़ जंक्शन, पिंपल खुटी, मांजरी जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह चेन्नई एग्मोर से 25 सितंबर को खुलने वाली चेन्नई एग्मोर गया एक्सप्रेस विजयवाड़ा, विजयनगरम, टिटिलागढ़, झारसुगुड़ा, कोडरमा के रास्ते चलाई जाएगी।