चंदौली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सदर) में शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को मानसिक रोग के बारे में जानकारी दी गई। मरीजों को मिलने वाली सेवाओं और सुविधाओं के बारे में बताया गया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.योगेश कुमार राय ने किया। उन्होंने कहा कि बदलती जीवन शैली के चलते लोग तनाव, चिंता व अवसाद के शिकार हो रहे हैं। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम लोगों को जागरूक कर रही है।
मनोचिकित्सक डॉ. नितेश सिंह ने बताया कि डर, शक, चिंता एवं तनाव से मानसिक बीमारी होती है। अवसाद बच्चे हों या वृद्ध अपना प्रभाव समान रूप से दिखाती है। चिंता, मिर्गी, तनाव, नशे की लत लग जाना, मोबाइल की लत से होने वाले बच्चों में व्यवहार की समस्या, मानसिक मंदता, काम में मन न लगाना, अनायास डर आदि इस श्रेणी में आते हैं
ऐसे मरीज हेल्पलाइन 7565802028 एवं टोल फ्री नंबर 14416 या 18008914416 पर 24 घंटे इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। जिला चिकित्सालय के 40 कमरा नंबर मानसिक चिकित्सालय में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को तीन दिनों तक ओपीडी की सुविधा है। पीएचसी प्रभारी डाॅ.प्रदीप पांडेय, नोडल अधिकारी डाॅ. अमित, डा.नितेश सिंह मौजूद रहे।