फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में छह वर्षीय बालक संग चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र फगुईयां गांव में रविवार को हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस मारपीट में छह वर्षीय बालक संग कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल होगए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया वहीं घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। जहां बालक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बतातें है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुईयां गांव निवासी मुन्नी (40) के घर पर उनके बगल के जफर के बीच विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जफर पिछले दो दिनों से परेशान कर रहा था था। इसका विरोध करने पर जफर के घरवाले लाठी डंडे से मुन्नी के परिजनों पर टूट पड़े। हमलावारों ने मुन्नी (40) समेत नबी रसूल (6) सबलू (30) व सोनी (16) को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद जब ग्रामीण जुटे तो हमलावर वहां से भागे निकले। इसके बाद पीड़ित पक्ष सदर कोतवाली पहुंचा जहां कोतवाल गोपाल जी गुप्ता ने घायल नबी रसूल को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नबी रसूल के सिर में गंभीर चोट को देख बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गांव से पकड़कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें