फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजली चोरी के चार मामले पकड़े, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल वसूलने के लिए शनिवार को विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने सकलडीहा क्षेत्र के नोनार और आसपास के गांवों में अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी करते चार लोग मिले, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं, बकाया बिल जमा नहीं करने पर एक दर्जन से ज्यादा उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नरेश कुमार के निर्देश पर एसडीओ सियाराम यादव और जेई मनीष कुमार व विजिलेंस जेई मणिशंकर पाल के नेतृत्व में टीम ने घरों और दुकानों की जांच की। टीम के पहुंचते ही कई छोटी-बड़ी दुकानों के संचालक दुकानें बंद कर मौके से चले गए।
एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली के लिए अभियान जारी रहेगा। बकायेदारों को समय से बिल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में जेई मनीष कुमार, विजिलेंस जेई मणिशंकर पाल, सुनील कुमार, प्रवीन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें