फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी के चार आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
पुलिस लाइन में पकड़े गए तस्करों संग एएसपी व पुलिस टीम। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
78 लाख की शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

पशु आहार की बिल्टी में शराब लेकर जा रहे थे बिहार
साचित्र- 51
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने शुक्रवार की देर रात लीलापुर रेलवे क्रासिंग से ट्रक में छिपाकर बिहार ले जा रहे भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चार को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 1015 पेटियों में 46728 शीशी शराब बरामद की है। इसकी कीमत 78 लाख बताई जा रही है। इसका खुलासा शनिवार को एएसपी नक्सल वीरेंद्र कुमार यादव ने पुलिस लाइन में किया।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम लीलापुर रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच सिल्वर रंग की इनोवा गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार दो लोग भागने की फिराक में लग गए। इस पर आशंका होने पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि पीछे से ट्रक आ रहा है उसमें शराब है जिसे बिहार लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेरेबंदी कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। छानबीन की तो उसमें धान की भूसी भरी बोरियों के बीच शराब को छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने ट्रक सहित शराब और चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि गाजियाबाद के झंडापुर निवासी संदीप सिंह, छपरा बिहार निवासी विरेश कुमार महतो, रोहतास बिहार निवासी सरोज कुमार और सोनू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी पशु आहार की बिल्टी बनाकर उसमें शराब भरकर हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे। पकड़ने वाली टीम में सदर कोतवाली प्रभारी गोपाल जी गुप्ता, एसओजी प्रभारी अभय कुमार सिंह, रूप नारायण सिंह, मनोज पांडेय, दीपक यादव शामिल है।
विज्ञापन

रिपोर्ट- राकेश चंद्र यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें