फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी मामले में सरेंडर करने पहुंचे ग्राम प्रधान की कचहरी में पिटाई, गिरफ्तार कर ले गई पुलिस

Sat, 07 Mar 2020 10:00 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
हंगामें के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चंदौली में जाति विशेष पर टिप्पणी किए जाने के मामले में दर्ज मुकदमें में सरेंडर के लिए शनिवार को छोटू सराय ग्राम प्रधान अजीत यादव चंदौली कचहरी पहुंचे। जहां लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वहां अफरी-तफरी का माहौल हो गया। बाद में पुलिस ने किसी प्रकार मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


इसके बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी प्रधान को पुलिस रविवार को कोर्ट में पेश कर सकती है। कुछ दिनों पूर्व जाति विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले का एक वीडियो वायरल हुआ था।

जिसमें छोटूसराय ग्राम प्रधान अजीत यादव अभद्र टिप्पणी करते नजर आए थे। वीडियो एक वर्ष से अधिक पुराना बताया जाता है। इससे नाराज क्षत्रिय समाज के लोगों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया और उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस प्रधान की तलाश में जगह-जगह दबिश देने लगी थी। ग्राम प्रधान अजीत कोर्ट में शनिवार को सरेंडर करने पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई और उसकी जमकर पिटाई कर दी। कोर्ट में पिटाई की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें