फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से खेलने गए बालक का मिला शव

विज्ञापन
कृष्णा सेठ (फाइलफोटो) - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव नईबस्ती निवासी शिवकुमार सेठ के दस वर्षीय पुत्र कृष्णा का शव मंगलवार की सुबह रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी गांव में एक निर्माणधीन मकान में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। बालक सोमवार को खेलने के लिए घर से बाहर गया था।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी शिवकुमार सेठ का पुत्र कृष्णा सेठ (10) अपनी मां दीपा को सोमवार की सुबह दस बजे खेलने जाने की बात कहकर घर से चला गया। काफी देर तक कृष्णा के नहीं लौटने पर परिवार वाले काफी परेशान हो गए। शाम को परिवार वाले कृष्णा को खोजने के लिए निकले लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी को दी। मंगलवार की सुबह रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी गांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान में बालक का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे शिवकुमार सेठ और उसके परिवार ने शव की शिनाख्त कृष्णा के रूप में की। पुत्र शव देखते ही परिवार वालों के होश उड़ गए। मृतक बालक के गले पर निशान पड़े हुए थे। मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर से गायब बालक का शव रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में शव मिलने के बाद से उसकी बहन प्रिया सेठ (14) का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन रोते-रोते बार-बार यही दोहराती रही कि अब वो किसकी कलाई पर राखी बांधेगी। वहीं घटना के बाद से मां-बाप का भी रो-रोकर बुुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें