पीडीडीयू नगर। नगर में रेलवे की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। रेलवे कर्मचारियों के साथ आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन ने रेलवे के अधिकारियों को पत्र भेजकर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
पूर्व सांसद ने पत्र में बताया कि डीआरएम कार्यालय से सिकटियां होते हुए पंचवटी मार्ग तक जाने वाली सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है।
जीटी रोड स्थित मुगलसराय मालगोदाम रोड से आरपीएफ कॉलोनी होते हुए पटपरा गांव और रिंग रोड तक जाने वाली सड़क की स्थिति भी खराब है।
उन्होंने बताया कि मुगलसराय रेलवे ब्रिज के नीचे से लोको अस्पताल, डीजल कॉलोनी, परशुरामपुर, जफरपुर और चकियवा गांव होते हुए औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क भी जगह-जगह टूट चुकी है। चकिया तिराहे से मानस नगर, सेंट्रल स्कूल होते हुए आगे जाने वाले मार्ग पर भी गड्ढों की भरमार है। संवाद