फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। पूर्व विधायक बिजली कटौती, लगातार ट्रिपिंग और किसानों की समस्याओं पर समर्थकों व किसानों के साथ अमड़ा पावर हाउस का घेराव करने जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद मनोज सिंह डब्लू अपनी गाड़ी से निकलने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया। वह वापस अपने आवास लौट गए, जहां पुलिसकर्मी तैनात रहे। कुछ देर बाद पूर्व विधायक पुलिस को चकमा देकर सैयदराजा तिरमुहानी पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें वापस आवास ले जाकर हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि अमड़ा पावर हाउस जाने से नहीं रोका जा सकता। देर शाम तक उनके आवास पर पुलिस बल तैनात रहा।
पुलिस छावनी में तब्दील रहा अमड़ा उपकेंद्र और तिराहा
कंदवा। सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के सोमवार को अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर सुबह उपकेंद्र और अमड़ा तिराहा पुलिस छावनी में तब्दील रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

उपकेंद्र पर होने वाले धरना को लेकर सुबह से ही अमड़ा विद्युत उपकेंद्र परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की गतिविधियां लगातार होती रहीं। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ सदर नामेंद्र कुमार ने संभाल रखी थी। उनके नेतृत्व में सदर सर्किल के सभी थानों की पुलिस के साथ सकलडीहा थाना की पुलिस के साथ जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा। अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। सीओ सदर नामेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक के प्रस्तावित धरना- प्रदर्शन को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें