फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि पर मड़ई लगा रहे लोगों को वन विभाग ने खदेड़ा

विज्ञापन
नौगढ़ में अतिक्रमण कारियों को हटाती वनविभाग की टीम। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नौगढ़। काशी वन्य जीव प्रभाग के तहत वन भूमि पर कब्जे की कोशिश की जा रह है। शुक्रवार को जयमोहनी रेंज के तहत सहरसताल और हरियाबांध में वन कर्मियों ने प्लांटेशन क्षेत्र में मड़ई लगा रहे लोगों को खदेड़ दिया। यही नहीं वन विभाग ने 15 लोगों के खिलाफ भारतीय वन संरक्षण अधिनियम के तहत वन अपराध का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जयमोहनी रेंज के अंतर्गत भैसौड़ा कंपार्टमेंट नंबर 15 सहरसताल एवं कंपार्टमेंट नंबर 17 हरियाबाध में एक हफ्ते से करीब दो दर्जन से अधिक की संख्या में वनवासियों को गुमराह करके कुछ लोगों ने वन विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करके मड़ई लगा ली। कब्जा करने वाले प्लांटेशन को नष्ट करके जमीन जोत दिया। इसकी सूचना मिलने पर शुक्रवार को दोपहर में रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नदीम अहमद के नेतृत्व में वन दरोगा रामचरित्र, वन दरोगा ओंकार शुक्ला, वनरक्षक आदित्य सिंह, दीपक, राजाराम पाल, कुमारी रूचि पटेल और अनीता यादव को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। कब्जा कर रहे लोगों को काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर वहां से हटाया गया । क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। चारों तरफ जेसीबी से सुरक्षा खाई खुदवाकर प्लांटेशन कराया जाएगा। बेदखली कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को भेजी जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें