फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग का छज्जा भरभरा टूटकर गिरा, दहशत में लोग

विज्ञापन
ीडीडीयू नगर के एलबीएस कटरा में दुकानों का गिरा छज्जा। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री क्रय विक्रय केंद्र में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे ‘एफ’ ब्लॉक बिल्डिंग के दक्षिणी हिस्से का छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। इसके साथ ही प्रथम तल की रेलिंग भी टूटकर नीचे गिर गई। इससे सबसे नीचे की दुकानों के शेड व बोर्ड टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। यह तो गनीमत रही कि बाजार सुनसान होने के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस घटना के बाद से व्यापारियों ने भय का माहौल है। नगर पालिका ने मलवे को हटाकर रास्ते को साफ कराया।
विज्ञापन

नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री क्रय विक्रय केंद्र में तीन सौ से अधिक दुकानें है। जहां बिजली के उपकरण, स्पोर्ट्स के सामान, दवाईयां, कपड़े व किराने के सामन की बिक्री होती है। इसके साथ ही वहां सब्जी मंडी लगती है। सामानों की खरीदारी के लिए हर रोज काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगती है। शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे क्रय केंद्र स्थित ‘एफ’ ब्लॉक की बिल्डिंग के दक्षिणी हिस्से का छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। इसके साथ ही प्रथम तल की रेलिंग भी टूटकर नीचे गिर गई। ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकानों के शेड व बोर्ड टूट गए। घटना की जानकारी मिलते ही वहां व्यापारियों की भीड़ लग गई। व्यापारियों ने कहा कि सुबह का वक्त होने के चलते यहां दुकानें नहीं खुली थी, जिसे बड़ा हादसा टल गया। कहा कि यदि भीड़ के वक्त यह घटना होती सामना के साथ कई लोग भी गंभीर रूप से चोटिल भी हो सकते थे। इस संबंध में ईओ कृष्ण चंद्र ने बताया मलवा हटाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। शासन से धन मिलते ही इमारतों का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें