फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने लगाए चार कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मियों ने बुधवार की शाम अरंगी गांव में चार जगहों पर नाइट विजन कैमरा लगाया। इससे तेंदुए की गतिविधियां कैमरे में कैद हो सकेंगी और उसे पकड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को अरंगी गांव में तेंदुए ने हमला कर रजत सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना पर डिप्टी रेंजर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तलाशी अभियान चलाया था लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल सका था।वन विभाग ने पहले तीन पिंजरा लगवाने का आश्वासन दिया था लेकिन पिंजरा नहीं लगा। वहीं बुधवार की शाम गांव पहुंचे वन कर्मियों ने उसकी जगह बैटरी चलित चार नाइट विजन कैमरा लगाए। कैमरों में 30 सेकेंड तक तस्वीरें कैद हो सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें