फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला पैर का पंजा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति के पैर का कटा हुआ पंजा मिला। आस पास न तो कोई व्यक्ति ट्रेन से कटा न हीं कोई हादसा हुआ। ऐसे में पंजा कहां से आया इसको लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 7 पर बृहस्पतिवार की सुबह अप चंबल एक्सप्रेस पहुंची थी। निर्धारित समय रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। कुछ देर बाद स्टेशन के पश्चिमी छोर पर रेलवे लाइन पर काम कर रहे रेल कर्मियों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़े इंसान के पैर के कटे पंजे पर पड़ी। कर्मचारियों की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। पैर का टुकड़ा हाल ही में कटा हुआ लग रहा था। पैर के सहारे शरीर को खोजने में जीआरपी जुट गई। रेलवे ट्रेक पर जांच पड़ताल की लेकिन कहीं ट्रेन की चपेट में आने से किसी का पैर कटने अथवा किसी की मौत की जानकारी नहीं मिली। जीआरपी पंजे को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। इस संबंध में जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पंजा किसी पुरुष के बाएं पैर का लग रहा है। मालूम होता है कि गया से पहले ट्रेन से कोई कटा होगा और पंजा इंजन में फंस कर पीडीडीयू जंक्शन तक आ गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें