फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मजदूरी कर रहे पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान विमल कुमार सिंघीताली में नेशनल हाईवे पर किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी व पूर्व प्रधान विमल कुमार (50) की इन दिनों माली हालत खराब चल रही थी। इस कारण वे नेशनल हाईवे पर सिंघीताली के पास मजदूरी का काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार को सुबह नेशनल हाईवे पर काम करने के दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौका पाकर वाहन सहित चालक फरार हो गया। इस संबंध में एसओ विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

रिपोर्ट- अजीत यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें