फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फुफुवां गाजीपुर ने हिंगुतरगढ़ को 4-1 से हराकर जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब स्पोर्टिंग क्लब की ओर से स्थानीय कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज के परिसर में फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत मंगलवार को हुई। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में फुफुवां गाजीपुर ने हिंगुतरगढ़ को 4-1 गोल से हरा दिया।
विज्ञापन

सलमान खान और धीरू यादव की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी इनाम खान ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक- एक गोल किया और बराबरी पर रहीं।
दूसरे हाफ में फुफवां की टीम ने जोश दिखाया और एक के बाद एक तीन गोल कर टीम को 4-1 से अजेय बढ़त दिलाई। हिंगुतरगढ़ लाख प्रयास के बाद भी गोल नहीं कर पाई और 3 गोल से मैच हार गई। मैच के रेफरी राशिद खान रहे। इस दौरान इबरार खान, रेहान, अयान और रोहित उपस्थित रहे। संचालन दिलशाद खान ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें