बुद्ध के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति का हर कार्य पूर्ण हो जाता है।
जीवन
में उसे किसी भी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ता है। उक्त विचार
गुरुवार को घुरहूपुर पहाड़ी पर स्थित बुद्ध की गुफा में बुद्ध की प्रतिमा
की स्थापना के दौरान श्रीलंका से आए बौद्ध भिक्षु भंते अशोक वंश ने व्यक्त
किए।
उन्होंने कहा कि बुद्ध का मार्ग सदैव भलाई की ओर ले जाता है।
वर्तमान समय में लोग धर्म की आड़ में अराजकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।
धर्म हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई का नहीं होता है बल्कि समाज की भलाई
उसमें निहित होती है।
कोई भी व्यक्ति मन से जो काम करता है वही उसका
सच्चा धर्म है।
किसी भी कार्य को अकुशलता के साथ करना उसका धर्म नहीं है।
कहा कि धर्म व्यक्ति को सुख देना वाला होता है लेकिन आज लोग धर्म के नाम
पर समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने लोगों से बुद्ध के
बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इसके पूर्व वियतनाम से पहुंचे बौद्ध
भिक्षुओं के साठ सदस्यीय दल ने बौद्ध गुफा में मार्बल की बुद्ध प्रतिमा
स्थापित किया और विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर भिक्खु
प्रज्ञासार, मियामी धाम महानाम, महानामा हम बाऊ हुग, स्पांथर लांग, भंते
चंदन, महेंद्र राजभर, रजनीश सिंह, श्रवण आदि उपस्थित रहे।