उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड क सदस्य संतोष यादव के नेतृत्व
में युवाओं ने गुरुवार की शाम मानसनगर स्थित मान सरोवर तालाब के तट पर
मुंबई हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
युवाओं ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान लोहियावाहिनी के प्रदेश सचिव संतोष यादव ने कहा कि 26 नवंबर की
काली रात ने दो सौ से अधिक परिवार की खुशी छीन ली। तीन दिनों तक पूरी मुंबई
आतंकियों के कब्जे में रही थी। यह मुंबई पर हमला नहीं बल्कि देश पर हमला
हुआ था। आज भी देश के हालात बहुत खराब है।
एक तरफ पड़ोसी देश को साड़ियां
भेजी जा रही है और दूसरी तरफ पड़ोसी आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
इस मौके पर अनिस मिश्र, नायब अहमद, धीरज यादव, रजत वर्मा, रोहित सिंह, अजय
सिंह, गुड्डू यादव, अमित, रमेश, जितेन्द्र, राकेश आदि प्रमुख रूप से
उपस्थित रहे।