फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 17 गंगा घाटों, 68 तालाबों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डाला छठ के व्रती बृहस्पतिवार की शाम व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके लिए गंगा घाटों और पोखरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के 17 गंगा घाटों और 68 तालाबों पर भगवान भाष्कर को अघ्य देने के लिए दो दिन आस्थानों का सैलाब उमड़ेगा।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में अर्घ्य के लिए साफ-सफाई कराने के साथ घाटों को सजाया गया है। शाम को दीपदान और रंग-बिरंगी झालरों से तालाब और पोखरे जगमग हो गए। पूजा समितियों ने झालरों, ट्यूबलाइट और हाईमास्ट की व्यवस्था की गई है। लाउडस्पीकर से छठी के गीत गूंज रहे हैं। मानसरोवर तालाब, दामोदरदास पोखरा, मानसरोवर तालाब, सिकटिया तालाब गोबरिया पोखरा पर अर्घ्य की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
चकिया के काली मंदिर पोखरा, सिकंदपुर, शिकारगंज, मुजफ्फरपुर स्थित चंद्रप्रभा नदी, लतीफशाह बांध, मूसाखांड़ बांध पर महिलाओं ने घाट पूजन किया। धानापुर के नरौली घाट और पोखरों पर वेदी बनाकर पूजा की गई। कमालपुर क्षेत्र के ढोडिया, नौरंगाबाद, बभनियाव, इनायतपुर, बहेरी, हेतमपुर, इकबालपुर आदि घाटों पर अर्घ्य की तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें