चंदाैली में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, चहनियां क्षेत्र में गंगा के तटवर्ती गांवों भूपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, बिसूपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवा कला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पूरा विजयी, पूरा गणेश, चकरा आदि गांवों में खेतों तक पानी पहुंचने लगा है। गंगा नदी में लगातार पानी बढ़ने से तटवर्ती गांवों के किसानों की उपजाऊ भूमि के कटान कि चिंता सताने लगी है। किसानों द्वारा खेतों में बोई गई सैकड़ों एकड़ फसल, सब्जियां, ज्वार, बाजरा व अरहर के साथ ही पशुओं का चारा डूब गया है।
टांडाकला क्षेत्र में अब गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी से तटवर्ती गांवों के लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों कहना है कि गंगा में पानी बढ़ने की यही रफ्तार रही जल्दी ही गांव में पानी घुस जाएगा। गांव में आधी सीढ़ियां डूब गई हैं। उधर, घटवारी माता मंदिर के पास पानी पहुंच गया है। गंगा के तटवर्ती महुअर कला, गंगापुर, हरधन जुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगावां, हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, सहेपुर आदि गांवों के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग अपना सामान समेटने लगे हैं।
बारिश से सुहाना हो गया माैसम।
- फोटो : अमर उजाला
गंगा में कूद कर तैरते नजर आए युवा
गंगा चेतावनी बिंदु छूने को आतुर है। प्रशासन की ओर से गंगा में नाव के संचालन पर रोक लगा दी गई है। गंगा के रौद्र रूप को देखते हुए हर काेई सहम जा रहा है, वहीं कुछ युवा राजघाट पुल से सीधे गंगा में छलांग लगा रहे हैं और तैर रहे हैं। बुधवार को दोपहर में 10 से ज्यादा युवा गंगा में कूद कर तैरते नजर आए।