फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम कथा शुरू होने से पहले निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के नर्वदापुर गांव स्थित मां अमरा भगवती मंदिर में शुक्रवार, 18 फरवरी से संगीतमय श्रीरामकथा का आयोजन किया गया है। कथा आरंभ होने की पूर्वसंध्या पर बृहस्पतिवार को मंदिर से मुख्य मार्ग पर कलश यात्रा निकाली गई। वहीं कथा वाचिका मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी की देख-रेख में ध्वज व कलश पूजन किया गया।
विज्ञापन

कलश यात्रा मां अमरा भवानी मंदिर से आरंभ होकर हरदहवा पहुंची। सिर पर कलश रखे महिलाओं की टोली जब निकली तो क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर भजन गाते हुए चल रही थीं तो पुरुष हाथों में ध्वज लेकर जयघोष लगाते चल रहे थे। भक्ति संगीत की धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नाचे। कलश यात्रा पर कई जगह पुष्प वर्षा की गई। कलश यात्रा के कथा पंडाल पहुंचने पर वेदी पूजन किया गया। कथा के संयोजक रामनरेश व महामंत्री बच्चा यादव ने बताया कि 18 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह सात से मध्याह्न 12 बजे तक और दोपहर एक से शाम पांच बजे तक संगीतमय श्रीरामकथा होगी। 26 फरवरी को यज्ञ आहुति के बाद प्रसाद वितरण होगा। कथा वाचिका ने कहा कि रामचरित मानस जीवन को सही दिशा देती है। कलश यात्रा में ज्ञान प्रकाश, सुरेंद्र नाथ दुबे, रामअलम यादव, शिव यादव, अनिल यदुवंशी, अनूप पांडेय, मनीष यादव, सोनू यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें